PIC Google
नई दिल्ली. देश में बीते 24 घंटो में 61 हजार 408 नए केस दर्ज किए गए. इसी समयावधि में 836 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया है. इसके साथ ही कुल मरने वालों की संख्या 57 हज़ार से ऊपर हो गई है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 31 लाख 6 हज़ार 348 पर पहुंच चुकी है. जबकि 23 लाख 38 हज़ार से अधिक लोग को रोना से रिकवर हो चुके हैं. अभी भी 7 लाख 10 हज़ार से अधिक व्यक्तियों में यह संक्रमण मौजूद है. बीते 24 घंटोंं में 6 लाख 9 हजार 917 टेस्ट किए गए हैं
भारत में कोरोनावायरस से होने वाली मौतों की दर 1.87 है. तो वहीं, कोरोनावायरस से रिकवर होने की दर 74.69 है. सक्रिय मामलों की दर 23.43 और कॉविद से होने वाली मौतों की दर अन्य देशों में कोरोना से जान गवाने वाले रेट से कम है.
यूपी में कोरोनावायरस की स्थिति
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगभग दो लाख के निकट पहुंच गए हैं जिनमें से 1 लाख 35 हज़ार से ज्यादा स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि 29 सौ से अधिक मरीज जान गवा चुके हैं. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी लगातार कोविद टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं. वर्तमान में उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा कोविड जांच हो रही हैं. शनिवार को उत्तर प्रदेश में 1 दिन में 1. 30 लाख जांचे हुई थी.

0 Comments