PIC Google
मुंबई. फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई लगातार तीसरे दिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है. बीते दिन भी लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की थी और अब खबर आ रही है कि सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से भी पूछताछ करेगी. सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अभियुक्त रिया चक्रवर्ती ने सीबीआई को शनिवार की पूछताछ के दौरान बताया था कि 8 से 12 जून के बीच में सुशांत की बहन नीतू सिंह उनके घर पर मौजूद थी. सीबीआई सुशांत सिंह मौत मामले सुशांत सिंह राजपूत के सहयोगी स्टाफ से भी लगातार पूछताछ कर रही है. अब सीबीआई सुशांत सिंह के घरवालों से भी पूछताछ करेगी.
आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती से सीबीआई डीआरडीओ गेस्ट में लगातार पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार रिया सिद्धार्थ पठानी व अन्य स्टाफ को आमने-सामने बैठाकर सीबीआई पूछताछ कर सकती है. बीते दिन शनिवार को रिया चक्रवर्ती ने सीबीआई को पूछताछ में बताया था कि 8 से 12 तारीख के बीच सुशांत के घर में उनकी बहन थी.
इस दौरान घर में हुई लड़ाई झगड़े के बारे में भी रिया चक्रवर्ती ने सीबीआई को जानकारी दी थी. शायद इसी को आधार बनाकर अब सीबीआई सुशांत सिंह की बहन मीतू, प्रियंका और जीजा सिद्धार्थ से पूछताछ करेगी. इसके पहले भी सुशांत की बहन नीतू बिहार पुलिस को अपना बयान दर्ज करा चुकी हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत मामले के अलग-अलग पहलुओं को छोड़कर उनकी मौत की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है. ऐसे में यदि जरूरत पड़ी तो सुशांत की बहन प्रियंका नीतू और जीजा सिद्धार्थ और रिया चक्रवर्ती को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकती है. सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में पैसों के गबन की जांच कर रही ईडी और ड्रग्स मामले की जांच ड्रग्स नारकोटिक्स ब्यूरो कर रही है. इन दोनों एजेंसियां चक्रवर्ती से पूछताछ भी कर चुकी हैं. हालांकि, आज भी सीबीआई रिया चक्रवर्ती डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है.

0 Comments