PIC Google
नई दिल्ली. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को संबोधित करते हुए मन की बात कार्यक्रम में खिलौनों सहित अन्य मुद्दों पर संवाद किया. पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने तंज कसा है.
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए ट्वीट कर लिखा, देश में जेईई-एनईईटी के परीक्षार्थी चाहते थे कि पीएम मोदी परीक्षा पर चर्चा ’करें, लेकिन पीएम ने देश के लोगों के साथ खिलौनों पर चर्चा की.'
आपको बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों बीजेपी सरकार पर आक्रमक रूख अपनाते हुए देखे जा सकते हैं. बीते बीते दिनों में राहुल गांधी ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था और अमेरिका के वॉल स्ट्रीट जर्नल समाचार पत्र में छपे लेख के आधार पर बीजेपी पर फेसबुक से सांठगांठ करने का आरोप भी लगा चुके हैं.
गौरतलब है कि सितंबर माह में होने वाली जेईई - नीट परीक्षाओं को लेकर देशभर में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस शासित राज्य जेईई - नीट परीक्षा का विरोध कर रहे हैं. वहीं राहुल गांधी भी जेईई और नीट की परीक्षा करवाने पर अड़ी केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगा चुके हैं. सरकार कि लोग चाहते हैं कि परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए वहीं विपक्ष का मानना है कि इन परीक्षाओं को कुछ दिनों के लिए टाल दिया जाना चाहिए.

0 Comments