'मन की बात ' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर बनने पर दिया जोर, कहीं ये बातें

 

                                                    Pic Google


पीएम नरेंद्र मोदी ने आज महीने के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम में लोगों से रेडियो के जरिए संवाद करते हुए अपने संबोधन की गणेश उत्सव की बधाई के साथ की. मोदी ने कहा कि इन दिनों ओणम का त्योहार भी मनाया जा रहा है. ओणम की धूम देश के अलावा दुनिया के कई देशों तक पहुंच चुकी है.अमेरिका हो युरोप हर जगह ओणम त्यौहार की झलक देखने को मिल जाती है.ओणम धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय त्यौहार बनता जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश वर्तमान समय में कॉरॉना कालखंड में कई मोर्चों पर एक साथ लड़ था है. इतने दिनों तक घर में रहने के कारण मेरे छोटे बाल मित्रों का समय कैसे बीता होगा इसी को ध्यान में रखते हुए हमने मंथन शुरू किया कि छोटे बच्चों को खिलौने कैसे उपलब्ध कराया जाए.

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से रेडियो के जरिए संवाद करते हुए  कहा कि आत्म निर्भर भारत के लिए हमें भारत खिलौने के बाजार को बढ़ावा दिया जाना चाहिए. भारत दुनिया के लिहाज से खिलौनों का सबसे बड़ा बाजार है ऐसे में अपने देश में खिलौना के निर्माण के लिए उद्योग व कारखाने लगाने की जरूरत है.

इसके अलावा पीएम मोदी ने देश के युवाओं से आह्वान किया कि हमारे देश में इतने सारे विचार हैं. कॉन्सेप्ट हैं. देश का बहुत समृद्ध इतिहास रहा है. क्या हम इन पर गेम्स बना सकते हैं. देश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि वे अपने टैलेंट के बलबूते देश में ही गेम्स बनाए.

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवाओं के सामने एप इनोवेशन का चैलेंज रखा गया है जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा. मोदी ने बताया कि एक ऐप्स है कुटकी जिसमें छोटे बच्चों के लिए संगीत और कहानियों के जरिए मैथ्स और साइंस जैसे विषय आसानी से समझ सकते हैं.

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सेना के बारे में विस्तार से बात करते हुए बताया कि सोफी और विदा भारतीय सेना के जांबाज हैं. उन्हें 'चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन' कार्ड से सम्मानित किया गया है. हमारी देश की सेना के पास ऐसे कई बहादुर स्वान हैं जो देश के लिए जीते हैं और मरते हैं.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाला महीना सितंबर पोषण माह के रूप में पूरे देश घर में मनाया जाएगा. एक्सपर्ट की मानें तो शिशु को गर्भ में, बचपन में जितना अच्छा पोषण मिलता है उतना ही उसका मानसिक विकास होता है.

Post a Comment

0 Comments