PIC Google
नई दिल्ली. देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच दिल्ली कि रफ्तार धीमी पड़ी थी. लेकिन 25 अगस्त को दिल्ली में बीते दिनों के मुकाबले काफी संख्या में कोविड के 15 सौ से अधिक मामले सामने आए थे. दिल्ली के अंदर अचानक बड़े वायरस के मामलों का संज्ञान लेते हुए सीएम केजरीवाल ने आज एक आपातकालीन बैठक बुलाई थी जिसमें स्वास्थ्य मंत्री समेत स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारी उपस्थित हुए.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जांच की संख्या बढ़ाकर दोगुनी करने की बात कही है. और स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द ही टेस्टिंग को डबल किया जाए. सीएम केजरीवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा बिस्तर एंबुलेंस की व्यवस्था है. दिल्ली के अस्पतालों में 14 हज़ार 130 बेड हैं. 10हज़ार 500 बेड खाली हैं. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए हमारी सरकार ने हफ्ते में 40000 से ज्यादा टेस्ट करने का निर्णय लिया है. दिल्ली के अंदर अब हर हफ्ते 40 हज़ार से ज्यादा करोना जांच कि जाएगी.
आगे जानकारी देते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस ठीक हुई मरीजों में कुछ दिक्कतें होने लगती है इसलिए उनको कुछ दिनों की खातिर ऑक्सीमीटर देने की व्यवस्था भी हमने की है. उन्हें ऑक्सीजन स्तर चेक करने के लिए अस्पताल न जाना पड़े.
केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि बिना मास्क के घर से ना निकले. सामाजिक दूरी का पालन करते रहें. जिससे कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को रोका जा सके

0 Comments