राजधानी में मुख्यमंत्री आवास के पास डबल मर्डर की वारदात से सनसनी

 

                                          PIC Google


लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके में हुए डबल मर्डर से सनसनी मच गई है. सीएम आवास के नजदीकी इलाके गौतमपल्ली में घर में दाखिल होकर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी व बेटे की बेरहमी के साथ हत्या कर दी. अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने रेलवे सरकारी कॉलोनी में घुसकर मां बेटे को मौत की नींद सुला दी. घटना कि जानकारी होते ही पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी पाकर पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए. 

                                             Pic Google



मिली जानकारी के मुताबिक आईआरटीएस अधिकारी राजीव दत्त वाजपेई की तैनाती नई दिल्ली में है और उनका परिवार लखनऊ स्थित रेलवे कालोनी में रहता है. इसी बंगले में घुसकर बदमाशों ने राजीव दत्त वाजपई की पत्नी व बेटे की हत्या कर दी है.

राजीव दत्त वाजपई की उम्र 48 वर्ष जबकि बेटे सर्वदत्त की उम्र 20 वर्ष है. कहा यह भी जा रहा है कि घटना के वक्त घर में उनकी 22 साल की एक बेटी भी मौजूद थी जो कि अभी भी डरी सहमी हुई है.

वारदात की सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर बेटी से घटना के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है. इसके अलावा पुलिस द्वारा घर में काम करने वाले नौकर का भी बयान दर्ज कर लिया गया है.

फिलहाल राजधानी के पॉश इलाके में हुए डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस बारीकी से विभिन्न पहलुओं की जांच करने में जुट गई है. कहा ये भी का रहा है कि रेलवे अफसर की बेटी राष्ट्रीय स्तर की शूटर है. और घटना के वक्त वो घर में ही मौजूद थीं. इसलिए पुलिस इस पहलू को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है. हालांकि, पूरे मामले से पर्दा हटाने के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं.















Post a Comment

1 Comments