PIC Google
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुख्य अभियुक्त बनाई गई रिया चक्रवर्ती से सीबीआई कड़ी पूछताछ कर रही है. इसी बीच सीबीआई ने मुंबई पुलिस को रिया चक्रवर्ती की सुरक्षा के बंदोबस्त करने का आदेश दिया है.
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के ऊपर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने, मनी लांड्रिंग और ड्रग्स देनी के आरोप लगे हुए हैं. बीते शुक्रवार से लगातार सीबीआई डीआरडीओ गेस्ट हाउस में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है. इसी दौरान सीबीआई ने मुंबई पुलिस से रिया चक्रवर्ती को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए कहा है.
आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज के माध्यम से सुरक्षा दिए जाने कि अपील करते हुए रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को खतरा है. रिया ने एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें कुछ मीडिया वाले उनके पिताजी को घेरे हुए खड़े दिखाई दे रहे थे.
सीबीआई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के स्टाफ में शामिल रहे सदस्यों सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज, एकाउंटेंट रजत मेवाती और मैनेजर सैमुअल मिरांदा से केस से जुड़े पहलुओं को उजागर करने के लिए पूछताछ कर रही है.

0 Comments