रिपोर्टर : विवेक कश्यप
फर्रुखाबाद. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो पूरे सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलता है. जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब हो जाने के बाद उसके परिजनों ने बार-बार एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एक बार भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया. मरीज की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उसके परिजन उसे ठेले पर चारपाई रखकर किसी तरह जिला अस्पताल ले गए. मरीज को ठेले पर ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ है.
0 Comments