PIC Google

नई दिल्ली. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी के संबोधन से उठे तूफान के बाद कांग्रेस पार्टी ने पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि सीडब्ल्यूसी में राहुल गांधी ने एक बार भी बीजेपी से सांठगांठ और मिलीभगत जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था.


इसके बाद नाराज कपिल सिब्बल ने अपना ट्वीट वापस लेते हुए कहा कि, राहुल गांधी ने स्वयं मुझे बताया कि मैंने ऐसी कोई बात नहीं कही थी. जो आपको पता चली है. राहुल गांधी से बातचीत के बाद मैंने अपने ट्वीट वापस लेने का फैसला किया है.



आपको बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा था, कि उन्होंने पिछले लगभग 30 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कोई भी बात नहीं बोली है. इसके बाद भी हम पर बीजेपी के साथ मिलीभगत करने का आरोप लग रहा है. सिब्बल ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, मैंने नेता के अलावा एक वकील के रूप में कांग्रेस की काफी समय से सेवा की है इसके बाद भी मुझ पर इस तरह के आरोप लग रहे हैं.