जम्मू. रविवार को जम्मू के राजौरी जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल(एलओसी) के निकट पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में आर्मी के 1 जेसीओ अफ़सर शहीद हो गए.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नौशेरा सेक्टर में पाक की तरफ से भारी गोलीबारी की गई है. आर्मी ने भी तत्काल कार्रवाई कर पाक सेना को करारा जवाब दिया है. इस जवाबी कारवाई में पाक सेना का भी नुक़सान हुआ है.
भारतीय सेना के प्रवक्ता ने बताया कि पाक की तरफ से संघर्षविराम समझौते का उल्लघंन किया गया है. पाक द्वारा कि गई बिना उकसावे वाली कारवाई में नायाब सूबेदार राजविंदर सिंह शहीद हो गए हैं.
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि नायाब सूबेदार राजविंदर सिंह एक बहादुर सैनिक थे. देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा.नायाब सूबेदार राजविंदर सिंह देश के सच्चे व निष्ठावान वीर सपूत थे. नायाब सूबेदार राजविंदर सिंह के परिवार में पत्नी व एक बेटी है. उनके पार्थिव शरीर को सोमवार को उनके जिले अमृतसर लेे जाया जाएगा.
गौरतलब है कि लश्कर ए तैयब्बा आतंकियों और जम्मू कश्मीर पुलिस के मध्य रविवार को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं और एक सहायक उपनिरीक्षक शहीद हो गए हैं.

0 Comments