नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है बीते 24 घंटों में 67हज़ार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 1हज़ार 59 की मौत हो गई है. सक्रिय मामलों की संख्या 7 लाख 7 हज़ार 267 है. अब तक 59 हज़ार 449 कोविड मरीज़ जान गवां चुके हैं. जबकि इससे उबरने वालों की संख्या 24 लाख 67 हजार 758 हो गई है.
देश के अंदर बीते 24 घंटों में 8 लाख 23 हजार 992 टेस्ट किए जा चुके हैं. देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर बढ़कर स्वास्थ्य मंत्रालय आंकड़ों के अनुसार 76.30 सक्रिय मामलों की दर 21.87 और कोरोना वायरस से मरने वालों की दर 1.84 है.
आपको बता दें कि बीते चौबीस घंटों के भीतर उत्तर प्रदेश में 72 कोविड पेशेंट की मौत हो गई है. इसी के साथ उत्तर प्रदेश में कुल मौतों का आंकड़ा 3059 हो गया है. सूबे के अंदर कोरोना वायरस के 49 हज़ार 575 सक्रिय मामले हैं. 1 लाख44 हज़ार 754 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं.
केजरीवाल ने मामले बढ़ने पर बुलाई आपात बैठक
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अंदर बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों की रोकथाम के लिए एक आपात बैठक बुलाई है जिसमें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री समेत अन्य लोग भी शामिल होंगे. आपको बता दें कि दिल्ली के अंदर 40 दिनों के बाद सबसे अधिक मामले मंगलवार को सामने आए हैं. दिल्ली में मंगलवार को 1544 नए मामले सामने आए जिसके बाद सीएम केजरीवाल में आपात बैठक करने का निर्णय लिया है.

0 Comments