मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था. लेकिन अब सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स लेने का एंगल भी नजर आ रहा है. जिसकी जांच अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी कि एनसीबी करेगी. इसके पहले भी पैसों के गबन के मामले में ईडी रिया और उसके घरवालों से पूछताछ की थी और जांच अभी भी जारी है.
Pic Googleआपको बता दें कि सिंह राजपूत की मौत को लगभग सवा 2 महीने से ज्यादा का वक्त हो रहा है. उनके पिता ने सुशांत कि मौत के बाद पटना में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस के शिकंजे से आरोपी दूर हैं.सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती पर मनी लॉन्ड्रिंग सहित आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई केस दर्ज हैं. अब इस केस में सुशांत और रिया के ड्रग लेने की बाते सामने आ रहीं हैं. इसलिए ड्रग नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मामला दर्ज दर्ज करके जांच शुरू करेगा.
मीडिया में आ रहीं खबरों के मुताबिक रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह के लिए ड्रग्स का इंतजाम करती थी. ये ड्रग उनके स्टाफ सैमुअल मिरांडा और दीपक सावंत लाते थे. जिसे रिया सुशांत को देती थी. इसमें अब एक जय साहा नाम कि महिला का नाम भी सामने आ रहा है. इसका खुलासा रिया की व्हाट्सएप चैट के जरिए हुआ.
आपको बता दे कि सुशांत राजपूत के पिता ने अपने एक बयान में कहा कि, रिया चक्रवर्ती मेरे बेटे को काफी दिनों जहर दे रही थी. मेरे बेटे की हत्यारी है.रिया को जल्द ही अरेस्ट किया जाना चाहिए.


0 Comments