PIC Google ( file photo)
लखनऊ. सूबे में बिजली की वर्तमान दरों में बदलाव की
सुगबुगाहट तेज हो गई है। पावर कारपोरेशन ने इसका प्रस्ताव भी गुपचुप तरीके से राज्य विद्युत नियामक आयोग को सौंप दिया है. वर्तमान में लागू 80 स्लैब को घटाकर 53 करने का प्रस्ताव लाया गया है.
बीपीएल बीपीएल परिवारों को हटाकर शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए तीन, वाणिज्यिक के लिए दो और लघु और मध्यम उद्योग के लिए दो स्लैब का प्रस्ताव भेजा गया है. इसके अलावा किसानों विभागीय कर्मचारियों और भारी उद्योग के स्लैब में किसी भी प्रकार का बदलाव प्रस्तावित नहीं किया गया है. दूसरी तरफ फ्लाइट की दरों की कीमत करने का जिम्मा आयोग पर छोड़ दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक किसानों एवम् भारी उद्योगों के अलावा अन्य स्लैब की कीमतें में परोक्ष रूप से बढ़ाई जा सकती है.
वर्तमान में शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 4 स्लैब हैं। जिन्हें संख्या घटाकर तीन करने का प्रस्ताव है. वहीं, वाणिज्यिक श्रेणी ग्रामीण अनमीटर्ड स्लैब को खत्म करते हुए 2 किलो वाट की जगह पर 4 किलो वाट का नया स्लैब लाए जाने का प्रस्ताव किया गया है. इसके अलावा शहरी वाणिज्य का एक स्लाइड घटाकर दो प्रस्तावित है.
ग्रामीण मीटर में वर्तमान में 5,स्लैब है जिनको 3 करने का प्रस्ताव दिया गया है. 0-100 यूनिट में कोई बदलाव नहीं 101 से 150 यूनिट को बढ़ाकर 101 से 300 यूनिट,तीसरा स्लैब 151 से 300 यूनिट - 501से अधिक तक है जिसे 300 यूनिट से अधिक कर दिया गया है.
शहरी घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं के मौजूदा 4 स्लैब हैं जिन्हें तीन में बांटे जाने का प्रस्ताव है पहला जीरो से 150 यूनिट को 0 से 100 यूनिट, दूसरे स्लैब 151 से 300 तक के स्लैब को 101 से 300 में, और तीसरे 301 से 500 तक और 501 से अधिक को 300 से अधिक के स्लैब में करने का प्रस्ताव है.

0 Comments