PIC Google
नई दिल्ली. पूर्वी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की बीजेपी सरकार पर सूबे की लचर कानून व्यवस्था को लेकर करारा हमला किया है. संभवत प्रियंका गांधी ये गुस्सा ट्विटर के जरिए सोमवार कि रात को हुई पत्रकार रतन सिंह की निर्मम हत्या के बाद व्यक्त किया है.
प्रियंका गांधी ने ट्वीट पर एक इमेज शेयर करते हुए लिखा कि,यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है।
प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्
ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है। यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है।
PIC- priyanka gandhi twitterइसके बाद उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में सरकार सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा,19 जून - श्री शुभममणि त्रिपाठी की हत्या
20 जुलाई - श्री विक्रम जोशी की हत्या
24 अगस्त- श्री रतन सिंह की हत्या, बलिया
पिछले 3 महीनों में 3 पत्रकारों की हत्या।
11 पत्रकारों पर खबर लिखने के चलते FIR।
यूपी सरकार का पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतन्त्रता को लेकर ये रवैया निंदनीय है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से निशाना बनाया जा रहा है. उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करके उनका उत्पीड़न किया जा रहा है.यदि कोई सरकार के खिलाफ कुछ लिख दे तो उसको जेल में डाल दिया जाता है. जबकि सरकार इन सब बातों से इंकार करती रहती है.




0 Comments