इरफान पठान ने मीडिया को लिया निशाने पर, ट्वीट कर कहा -एक किस्से को इतना चमकाओ कि बाकी....

  

                                             PIC Google


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान अक्सर सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं. संन्यास लेने के बाद भी इरफान पठान की लोकप्रियता में  कोई कमी नहीं आई है. 

इरफान पठान अपने भाई युसुफ पठान के साथ मिलकर गरीब व वंचित तबके के लोगों की मदद भी करते रहते हैं.शायद यही कारण है कि संन्यास लेने के बाद भी फैन्स के बीच उनकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है.

इरफान पठान क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से कमेंट्री में हाथ आजमाते हुए नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं. और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी जाहिर करते हैं.

बीते दिन 27 अगस्त को भारतीय मीडिया के काम करने के तौर-तरीकों पर सवाल उठाते हुए ट्विटर पर लिखा, एक किस्से को इतना चमकाओ कि बाकी किस्सों की चमक ही खो जाए. हिस्सों में लोगों को इतना बांट दो कि बराबर का हिस्सा किसी के हाथ ना आए. बातों को इतना उलझाओ की असली बात किसी को समझ ही ना आए." 

गौरतलब है कि इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला टीवी मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है. इरफान पठान का इशारा शायद सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर मीडिया के रवैए से ही है. आपको बता दें कि देश का मीडिया इन दिनों सुशांत केस को लेकर काफी  नजर आ रहा है. बीते दिन सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रहीं रिया चक्रवर्ती ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए कई अनसुलझे पहलुओं पर अपनी बात रखी थी. 


Post a Comment

0 Comments