वर्चुअल समारोह में राष्ट्रपति के हाथों पुरूस्कार ग्रहण करेंगे खिलाड़ी,सीएसके 12 सदस्य कोरोनावायरस से संक्रमित

 

                                                  PIC Google


हाकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस हर हर 29 अगस्त को मनाया जाता है. बीते 2012 से इस दिन खेल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है.टीम इंडिया की ओपनिंग बैट्समैन रोहित शर्मा महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, रियो पैरालंपिक में ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियप्पन थंगवेलू, महिला पहलवान विनेश फोगाट और टेबल टेनिस की खिलाड़ी मनिका बत्रा को आज मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाले खेल समारोह में राष्ट्रपति के हाथों राजीव गांधी खेल रत्न दिया जाना है।इस समारोह में कुल 65 खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं. 27 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा. आपको बता दें कि महिला पहलवान विनेश फोगाट की बीते दिनों को रोना की जांच पॉजिटिव आई है और मौजूदा समय में रोहित शर्मा आईपीएल खेलने के लिए दुबई में मौजूद हैं. इसी के चलते रोहित और विनेश फोगाट इस समारोह का हिस्सा नहीं होंगे. राष्ट्रपति भवन में वर्चुअली आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब किसी महामारी के चलते खिलाड़ियों को वर्चुअली पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हो.

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है। सभी टीमें आईपीएल खेलने के लिए यूएई पहुंच कर एकांतवास में समय बिता रही हैं। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग को तगड़ा झटका लगा है। सीएसके के तकरीबन 12 सदस्य को रोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में भारतीय क्रिकेट टीम का एक वनडे और 20 कितने वाला खिलाड़ी भी शामिल है। इसके अलावा जितने भी खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं सब सपोर्ट स्टाफ के हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को बीते दिन शुक्रवार से अभ्यास शुरू करना था लेकिन टीम के एक खिलाड़ी समेत को 12 लोग के को रोना से संक्रमित होने के कारण टीम का क्वारंटाइन पीरियड 1 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है.

टीम के जीत गेंदबाज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीते दिनों 15 से 20 अगस्त तक चेन्नई में लगे टीम के शिविर में भी शामिल था। चेन्नई में लगे शिविर में एम एस धोनी दीपक चाहर सुरेश रैना सहित से क्रिकेटर शामिल हुए थे। इसके बाद 21 अगस्त को सीएसके की टीम दुबई पहुंची जहां उसे 6 दिन के एकांतवास में रहना पड़ा इसी दौरान किए जाने वाले अनिवार्य टेस्ट में। टीम के एक खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ सहित 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिसके चलते टीम का एकांतवास 1 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है.

विनेश फोगाट भी कोरोनावायरस से संक्रमित

देश को एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने वाली महिला रेसलर विनेश फोगाट करो ना पॉजिटिव पाई गई है. मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाले खेल दिवस पर दिए जाने वाले खेल रत्न पुरस्कार के लिए विनेश फोगाट को चुना गया था. आज के दिन विनेश फोगाट को राष्ट्रपति के हाथों पर वर्चुअली खेल रत्न पुरस्कार दिया जाना था लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के चलते वह इस समारोह में भाग नहीं ले पाएंगे.

Post a Comment

0 Comments