PIC Google
नई दिल्ली. आज पीएम जनधन योजना के 6 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह योजना "गेम चेंजर" साबित हुई है. इस योजना से गरीब तबके के लोगों के 40 करोड़ से अधिक खाते खोले गए हैं. मई 2014 में सरकार बनने के बाद. बीजेपी सरकार की सबसे बड़ी योजना थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि,"आज से छह साल पहले, प्रधान मंत्री जन धन योजना को बैंकिंग के महत्वकांक्षी उद्देश्य के साथ शुरू किया गया था। यह पहल एक गेम-चेंजर रही है, जो कई गरीबी उन्मूलन पहलों के लिए आधार के रूप में कार्य करती है, जिससे करोड़ों लोगों को लाभ होता है ।"
उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, "प्रधानमंत्री जन धन योजना की बदौलत कई परिवारों का भविष्य सुरक्षित हो गया है। लाभार्थियों का एक उच्च अनुपात ग्रामीण क्षेत्रों से है और महिलाएं हैं। मैं उन सभी की भी सराहना करता हूं जिन्होंने पीएम-जेडीवाई को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया है।"
पीएम मोदी ने हो आंकड़ों की फोटो ट्विटर पर शेयर की है उसे जिक्र है कि जनधन योजना के तहत अबतक 40 करोड़ खाते खोले जा चुके हैं. जिनमें से 63 प्रतिशत खाते ग्रामीण लोगों के खोले गए हैं. और ये भी बताया कि जितने भी खाते जनधन के अन्तर्गत खुले हैं उनमें से 55 प्रतिशत खाते आधी आबादी यानी कि महिलाओं के खोले गए हैं.




0 Comments