देश भर में जेईई की शुरुआत आज से, परीक्षा के लिए 660 केंद्र बनाए गए

 

 pic Google

नई दिल्ली. देशभर में मंगलवार 1 सितंबर से जेईई मुख्य परीक्षा की शुरुआत हो रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा म्यूजिक इस परीक्षा के लिए देशभर में 660 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वही देश के शिक्षा मंत्री रमेश निशंक पोखरियाल ने विभिन्न सूबे के मुख्यमंत्रियों सिर्फ फोन पर बातचीत करके परीक्षा को सफलतापूर्वक कराने के लिए कहा है.उन्होंने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए वे राज्यों का सहयोग चाहेंगे. और उन्होंने परीक्षार्थियों से भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर भरोसा करने की अपील की है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बीते सोमवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराने की स्थितियों का जायजा लिया है. परीक्षा केंद्रों पर सभी जरूरी उपकरणों कंप्यूटर एसी कूलर टेबल इत्यादि परीक्षा से जुड़ी सभी चीजों को  भली भांति जांचा भी गया है. कोरोनावायरस मन महामारी की गंभीरता को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सभी परीक्षा केंद्रों को सेनीटाइज भी कराया है.

इसके अलावा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी परीक्षा कराने को लेकर पूरी तरह कोविड-19 प्रोटोकॉल की गाइडलाइंस का पालन भी करने के लिए प्रतिबद्ध है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कोरोनावायरस महामारी की संक्रमण को रोकने के लिए परीक्षा केंद्र पर सामाजिक दूरी (social distancing) ke पालन के लिए एक्जाम के मेन गेट से लेकर क्लासरूम तक सब परीक्षार्थियों के बीच 6 फीट की दूरी हो इसके लिए पहले ही तैयारियां कर ली गई. 6- 6 फीट की दूरी पर गोले बना दिए गए हैं. जिससे सामाजिक दूरी का पालन करने में आसानी हो सके.

छात्र को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा अन्यथा उसे परीक्षा से दिया जाएगा.परीक्षा के दौरान बारिश की आशंका को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सामाजिक दूरी के लिए बनाए गए गोल घेरों में स्टीकर भी चस्पा कर दिए ताकि बारिश की वजह से यदि घेरे मिट तो भी छात्र एक निश्चित दूरी पर खड़े हो सकें.

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने पर का प्रमाण पत्र दिखाना आवश्यक होगा. परीक्षा केंद्र पर मास्क पहनना व हाथों में ग्लव्स पहनना अनिवार्य होगा. विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पानी की बोतल लाने की इजाजत है अपने घर से पानी की बोतल ला सकते हैं साथ ही 50ml का सैनिटाइजर भी लाने की अनुमति होगी. इस परीक्षा में अंगूठा नहीं लगाना होगा घर से किसी सादे पेपर पर परीक्षार्थी को अंगूठा लगाकर पेरेंट्स के साइन करवा कर लाना होगा. इस बार प्रवेश पत्र बारकोड स्कैनर से स्कैन होगा. अच्छा से जुड़े सारे डाक्यूमेंट्स प्रवेश पत्र और सरकारी आइडेंटी कार्ड लाना होगा. गौरतलब है कि कॉविड महामारी के चलते सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए एक कमरे में 12 छात्र ही बैठ पाएंगे.


Post a Comment

0 Comments