PIC Google
लखनऊ. राजधानी के सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में पुलिस ने मृतका कि बेटी से पूछताछ करते हुए बड़ा खुलासा किया है. उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने मां और भाई को गोली मारी है. पुलिस रेलवे में उच्च अधिकारी के पद पर तैनात आरडी बाजपेई के घर की तलाशी के दौरान बाथरूम की दीवार पर अजीबोगरीब चीज़ें दिल्ली. पुलिस ने पाया कि शीशे पर "डिसक्वालिफाईड ह्यूमन" लिखा था और बीच में गोलियों का निशान बना हुआ था. फिलहाल पुलिस मामले से जुड़ी और जानकारियां जुटा रही है. अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ कि आखिर उसने ऐसा क्यों लिखा है.
वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस कमिश्नर के अनुसार पुलिस आरोपी छात्रा से लगातार पूछताछ कर रही है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि। उसने ब्लेड से अपने दोनों हाथों में सौ से ज्यादा कट के निशान बनाए थे.उसके हाथों पर चोट के कुछ पुराने निशान भी हैं.
पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि उसने पूछताछ के दौरान अपने दोनों हाथ जेब में डाल रखे थे. ऐसा मालूम पड़ रहा था कि वो कुछ छुपाने की कोशिश कर रही थी. हाथों को दुपट्टे से बांध रखा था. पुलिस ने जब दुप्पटे को हाथों से अलग करवाया थी उसके हाथों पर सौ से अधिक जगह घाव के निशान थे.
नेशनल शूटर है आरोपी छात्रा
पुलिस आयुक्त ने बताया कि मां और भाई को मौत के घाट उतारने वाली आरोपी छात्रा राष्ट्रीय स्तर की शूटर है.साल 2014 में उसने बंगाल में आयोजित एक 57 वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था. आरोपी छात्रा 10 मीटर पिस्टल इवेंट में भाग लेती थी.

0 Comments