बिहार : गोपालगंज के किसानों ने बाढ़ से तबाह हुई गन्ने की फसल की भरपाई के लिए प्रदर्शन कर मांगा मुआवजा

 रिपोर्टर : राज श्रीवास्तव




गोपालगंज. बिहार इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है. इसके लगभग 20 से ज्यादा जिले बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं. गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव के लोगों की फसलें बर्बाद होने के साथ साथ उनके घर और दुकानों को भी बाढ़ कि तबाही के चलते काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है. बाढ़ के कारण काफी नुकसान झेल चुके ग्रामीणों ने सरकार के सामने बर्बाद हुई फसल के मुआवजे को लेकर म्हारी गांव के लोगों ने युवा नेता सौरभ सिंह और सोनू कुमार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया.

और सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस बार गन्ने का उत्पादन अधिक होने के चलते सर्वाधिक क्षति गन्ने की फसल की हुई है. युवा नेता सोनू कुमार ने सिधवलिया शुगर मिल के जीएम एवम् गन्ना प्रकोष्ठ के उच्च अधिकारियों से मुलाकात करके बर्बाद हुई गन्ने की फसल के मुआवजे के तौर पर उचित रकम की मांग की है.

म्हारी गांव के रहने वाले जितेन सिंह ने बताया कि गांव के ज्यादातर लोग गन्ने की खेती करते हैं इसलिए उनकी आय का मुख्य स्रोत गन्ना ही है. बाढ़ के कारण फसल चौपट हो जाने से अब उन लोगों ने आय का साधन खो दिया है. इसलिए उन्होंने सरकार के गन्ना प्रकोष्ठ के बिहार सरकार के मंत्री और शुगर मिल के जीएम से गुहार लगाई है कि ग्रामीणों की बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा दिया जाए.

Post a Comment

0 Comments