सख़्ती के साथ लागू किया जाए साप्ताहिक लाकडाउन- सीएम योगी

 

                                                      PIC Google


लखनऊ. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन बृहस्पतिवार को अपने आवास पर अधिकारियों की बैठक प्रदेश में अनलॉक की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश के अंदर शनिवार रविवार को सख़्ती के साथ साप्ताहिक लॉकडाउन लागू किया जाए.  साफ सफाई  की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए हर शनिवार और रविवार को क्रोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए व संचारी रोगों की रोकथाम के लिए साप्ताहिक लॉकडाउन अति महत्वपूर्ण और कारगर साबित हो रहा है.

सीएम योगी ने जिलाधिकारी को बाजारों में साप्ताहिक बंदी का कठोरता से पालन कराने का आदेश दे दिया है. इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं सीएम योगी ने कहा कि सभी कोविड हॉस्पिटल में चिकित्सीय उपकरण सक्रिय रहने चाहिए ऑक्सीजन सिलेंडर का 48 घंटे का बैकअप भी उपलब्ध होना जरूरी है.


डोर टू डोर सर्वे में तेज़ी लाने के दिए निर्देश

इसके अलावा सीएम योगी ने प्रदेश में अब तक हो चुके 50 लाख से अधिक रोनक टेस्ट पर संतोष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि टेस्टिंग के साथ सर्विलांस कांटेक्ट ट्रेसिंग व डोर टू डोर सर्वे में तेजी लाई जाए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में मौजूदा समय में यूरिया खाद न मिलने की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए कहा कि किसानों को खाद की कमी के चलते कोई असुविधा ना होने पाए इसके लिए खाद की कालाबाजारी को रोकने. कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाएं जाए. और किसानों तक खाद की आपूर्ति की जाए.

Post a Comment

0 Comments