कोरोनावायरस के लगातार दूसरे दिन 75 हज़ार से ज्यादा नए केस, पिछले 24 घंटों में 1 हज़ार 57 की मौत

 

                                                  PIC Google


नई दिल्ली. कोरोनावायरस के प्रतिदिन आने वाले नए मामलों की संख्या में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. बीते 24 घंटे भारत में तकरीबन 77 हजार 266 कोरोनावायरस के नए केस आए हैं. बीते दिन कोरोनावायरस की चपेट में आने से 1 हज़ार 57 मरीजों ने जान गवां दी है. इसी के साथ कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 61 हज़ार को पार कर चुकी है. अब तक कुल मामलों कि संख्या 33 लाख से ऊपर चली गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह जारी किए गए  आंकड़ों के मुताबिक अब तक  25लाख 83 हजार 948 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. 61 हज़ार 529 मरीजों की मौत हो गई है तो वहीं 7लाख 42 हज़ार 23 कोरोनावायरस के केस अभी भी एक्टिव हैं.

बीते चौबीस घंटो में देश के अंदर 9 लाख 1 हज़ार 338 सैंपल्स की जांच की गई है. इसी के साथ अब तक पूरे देश में 3 करोड़ 85 लाख 76 हज़ार 510 सैंपल्स की जांच की जा चुके हैं.


50लाख से अधिक टेस्ट करने वाला यूपी पहला राज्य

जनसंख्या के अनुसार देश का सबसे बड़ा राज्य यूपी कोरोनावायरस की सबसे ज्यादा जांच करने वाला पहला प्रदेश बन गया है. उत्तर प्रदेश में अब तक 5000000 से अधिक कोरोनावायरस के सैंपल्स की जांच की जा चुकी है.


मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2 लाख 5 हज़ार 374 तक पहुंच गई जिनमें से 1लाख 52 हजार 893 मरीज रिकवर हो चुके हैं. जबकि प्रदेश में अब तक कुल 32 सौ 17 कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज अपनी जान गवा चुके हैं. बीते 24 घंटी में 68 कोरोनावायरस से पीड़ित लोगों की जान चली गई है.

दुनियाभर में अब तक कुल कोरोनावायरस से संक्रमितों कि संख्या 2 करोड़ 42 लाख के पार पहुंच गया है. तो वहीं, कोरोनावायरस की चपेट में आने से 8लाख 27 हज़ार 670 लोगों की मौत हो चुकी है. दुनिया भर में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा अमेरिका में है जबकि ब्राजील दूसरी पर और भारत तीसरे स्थान पर है.


Post a Comment

0 Comments