Pic Google
लखनऊ. देश व प्रदेश में मौजूदा समय में कोरोनावायरस महामारी का प्रकोप आए दिन बढ़ता जा रहा है. कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देशभर में जेईई नीट परीक्षा को टालने की मांग जोर पकड़ रही है. बीते दिन उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजभवन के सामने जेईई नीट परीक्षा को टालने के प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने राज्यपाल को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देने की मांग कर रहे थे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिसमें कई सपा नेताओं को गंभीर चोटें आई हैं पुलिस ने कई प्रदर्शन कारियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है. बीते दिन राजभवन के सामने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरण निर्मल यू जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के साथ काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता हजरतगंज स्थित राजभवन गेट पर पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने की जिद करने लगे. नेताओं ने कहा कि जेईई नीट की परीक्षा कराने से छात्रों में कोरोना वायरस के प्रसार का खतरा बढ़ सकता है, ऐसे में परीक्षा कि तिथि आगे बढ़ाई जाए. अभी के लिए टाल दिया जाए. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वे उन्हें ज्ञापन सौंप दें लेकिन प्रदर्शनकारी राज्यपाल या फिर राज्यपाल द्वारा नामित अधिकारी को ही ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे. काफी समझाने के बाद भी वे नहीं माने. इसके बाद पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर दिया गया लाठी चार्ज से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा कर पीटा और सभी को वाहन में भरकर इको गार्डन ले गई. प्रदर्शनकारियों को देर शाम रिहा कर दिया गया.पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज घायल नेताओं ने अस्पताल जाकर अपना इलाज कराया.
अखिलेश यादव ने कहा - असहमति की आवाज को दबा रही है सरकार
वहीं, पूरे मामले पर सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने पुलिस द्वारा पार्टी के युवा नेताओं पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राज्य प्रतिदिन लोक तंत्र की हत्या हो रही है. उन्होंने आगे कहा कि सरकार का यह कदम अलोकतांत्रिक औरा समिति की आवाज दबाने का संविधान विरोधी तरीका है. पुलिस भी सरकार के संरक्षण में कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसा रही है.

0 Comments