खुद को डॉन अबू सलेम गिरोह का सदस्य बताकर, फिल्म निर्देशक महेश मांजरेकर से मांगी करोड़ों रुपयों की फिरौती

 

                                                    Pic Google


नई दिल्ली. बॉलीवुड के फेमस फिल्म निर्देशक, निर्माता महेश मांजरेकर से एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके फोन पर संदेश भेजकर 35 करोड़ रुपए की मांग की है. इसके साथ पैसे कि मांग करने वाले ने खुद को अबू सलेम गिरोह का सदस्य बताया है.

फिल्म निर्देशक ने दो दिन पहले मुंबई के दादर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने शिकायत दर्ज करके कहा कि फोन पर मेसेज भेजकर 35 करोड़ रुपयों की मांग करने वाला खुद को  अबू सलेम गिरोह का सदस्य बता रहा था. आपको बता दें कि अबू सलेम 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाके का आरोपी है और मौजूदा समय में जेल की सलाखों के पीछे है.

गौरतलब है कि मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण दादर थाने की पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी एसटीएफ और क्राइम ब्रांच को सौंप दी है. वहीं, मामला पुलिस के पास जाने से  महेश मांजरेकर खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहें हैं.

Post a Comment

0 Comments