PIC Google
लखनऊ. आबादी के मामले में देश में पहले नंबर पर आने वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण स्थिति बिगड़ती हुई दिख रही है. बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के सबसे अधिक मामले जिन पांच राज्यो से आए हैं उनमें उत्तर प्रदेश का भी नाम शामिल है. उत्तर प्रदेश ने आमजन से लेकर खास आदमी तक कोरोनावायरस की गिरफ्त में आ चुके हैं. अब ख़बर है कि यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनगर सिंह COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं.
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा कि, कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण दिखने के बाद मैंने स्वयं का कोविड-19 टेस्ट करवाया है जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और मैंने स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया है. मेरा उन सभी लोगों से अनुरोध है जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए थे, वो लोग कृपया अपनी covid 19 की जांच करा लें.
इसके पहले मंत्री और सांसद की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
बीते दिन बुधवार को प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की कोरोनावायरस की जांच पॉजिटिव आई थी. बीजेपी से मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जिसकी जानकारी देते हुए उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से covid की जांच करने की अपील की थी.
गौरतलब है कि अब तक प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों कमला रानी वरुण और चेतन चौहान की कोविड-19 की वजह से मौत हो चुकी है.

0 Comments