हाल ही में संन्यास लेने वाला ये खिलाड़ी जम्मू कश्मीर के वंचित तबके के बच्चों को सिखाएगा क्रिकेट की बारीकियां

 

                                                          PIC Google



हाल ही के दिनों में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ग्रामीण इलाके के बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाते नज़र आएंगे. जम्मू कश्मीर पुलिस के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए रहना ने पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह को चिट्ठी लिखकर बताया कि वे प्रदेश की ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए तत्पर हैं.उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि प्रदेश के बच्चों के अंदर प्रतिभा और जुनून की कोई कमी नहीं है. आईपीएल में प्रदेश के खिलाड़ियों कि बढ़ती भागीदारी इस बात का पक्का सबूत है.

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने इंडियन क्रिकेट टीम को अलविदा कहने के बाद जम्मू कश्मीर के बच्चों को क्रिकेट सिखाने के लिए प्रस्ताव दिया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है. रैना का मानना है कि प्रदेश में गरीब तबके के बच्चों के क्रिकेट कौशल को निखारने के लिए वे प्रयास करेंगे. 

आपको बता दें कि रैना एक कश्मीरी पंडित हैं. इनके पिता त्रिलोकचंद्र प्रदेश के रैनवाडी के रहने वाले हैं. रैना ने हाल ही में रैना ने अपने पत्र में कहा है कि वे जम्मू कश्मीर के बच्चों क्रिकेट सिखाने के साथ प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा देने का भी काम करेंगे. जम्मू क्रिकेट एसोसिएशन ने सुरेश रैना के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट को शिखर पर पहुंचाने वाले सुरेश रैना का साथ जम्मू कश्मीर में क्रिकेट के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होगा.

सुरेश रैना मौजूदा समय में यूएई में होने वाले आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त  हैं. रैना आईपीएल में सीएसके की तरफ से नंबर तीन की पोजीशन पर बल्लेबाज़ी करते हैं. इस बार का आईपीएल covid 19 के चलते यूएई में होना है. 19 सितम्बर से शुरू होने वाले आईपीएल टूर्नामेंट का फाइनल मैच 10 नवम्बर को खेला जाएगा. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 30 अगस्त तक आईपीएल का पूरा शेड्यूल  जारी कर दिया जाएगा.


Post a Comment

0 Comments