सुशांत की बहन ने रिया पर लगाया मीडिया का इस्तेमाल करने का आरोप, कहा- रिया ने मेरे भाई की इमेज....

 

                                                               PIC Google



मुंबई. सुशांत राजपूत कथित मर्डर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई जांच का सामना कर रही उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने बीते दिन कई टीवी चैनल्स को इंटरव्यूज दिए जिसमें उन्होंने सुशांत और उनके परिवार के लोगों के बीच के संबंध और अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों के बारे में खुलकर बातचीत की थी.

रिया के मीडिया में इंटरव्यू देने के बाद अब सुशांत की बहन स्वेता सिंह ने ट्वीट करके रिया पर करारा हमला बोला है सुशांत की बहन ने ट्विटर पर लिखा कि,जैसा कि रिया ने अपने साक्षात्कार में उल्लेख किया है, हमने अपने भाई से प्यार नहीं किया है !!  हाँ ठीक है, यही कारण है कि मैंने जनवरी में यूएसए से भारत के लिए उड़ान भरी, जैसे ही मुझे पता चला कि भाई चंडीगढ़ का दौरा कर रहे हैं और अच्छी तरह से नहीं रख रहे हैं।  मुझे अपना व्यवसाय रोकना पड़ा और अपने बच्चों को पीछे छोड़ना पड़ा!

इसके अलावा श्वेता सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रिया चक्रवर्ती ने मीडिया में दिए इंटरव्यूज के द्वारा उनके भाई की इमेज खराब की है.इसके अलावा स्वेता सिंह ने रिया पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने सुशांत सिंह को अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में समय बिताने से भी रोका था.

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि,आपको नेशनल मीडिया पर आने की हिम्मत है और उनकी मृत्यु के बाद मेरे शुद्ध भाई की छवि को धूमिल करना है !!  आपको लगता है कि भगवान ने जो किया है उसे आप नहीं देख रहे हैं!  मैं भगवान में विश्वास करता हूं और मुझे विश्वास है, अब मैं वास्तव में यह देखना चाहता हूं कि वह आपके लिए क्या करेगा।"

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ईडी और अब सुशांत सिंह के ड्रग्स इस्तेमाल करने वाला एंगल सामने आने के बाद ड्रग नारकोटिक्स ब्यूरो भी इस मामले में एफआईआर दर्ज करके जल्द ही रिया से पूछताछ करेगा.


Post a Comment

0 Comments