वाराणसी. सूबे के वाराणसी जिले से दिल दहलाने वाली घटना प्रकाश में आई है. वाराणसी के चौकी घाट के निकट स्थित काली मंदिर के पास बेखौफ बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी.
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें पास से गुजर रहे ट्राली का ड्राइवर भी आहत हुआ है. बताया यह जा रहा है कि जहां पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया उस से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी भी स्थित है.
घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से पहले ही बदमाश वारदात स्थल से भाग निकले थे. दो व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या किए जाने से गुस्साई भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया. उधर, बदमाशों की गोलियों का शिकार बने घायलों को कबीर चौरा अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया.वहीं, दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए लगातार खोजबीन कर रही है.

0 Comments