खेल दिवस : मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर पीएम सहित अन्य हस्तियों ने उनके योगदान को किया याद

 

                                                     PIC Google


नई दिल्ली. आज का दिन यानि कि 29 अगस्त का दिन मेजर ध्यान चन्द्र का जन्मदिवस मनाया जाता है. पदम भूषण से सम्मानित भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चन्द्र के जन्मदिवस  को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसकी शुरुआत 2012 में हुई.

भारतीय हॉकी को विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयों पर जाने वाले  पूर्व हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण  पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहें हैं. दद्दा के नाम से मशहूर ध्यानचंद 1928 में एम्स्टर्डम में,1932 में लॉस एंजिल्स और 1936 में बर्लिन में भारतीय टीम के स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे.


                                                      PIC Google


आज का दिन पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. खेल दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री मोदी सहित देश की अन्य हस्तियां मेजर ध्यानचंद को याद कर रहीं हैं.

पीएम मोदी ने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद्र को याद करते हुए लिखा,आज #NationalSportsDay पर, हम मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हैं, जिनकी हॉकी स्टिक के साथ जादू कभी नहीं भुलाया जा सकता।

यह हमारे प्रतिभाशाली एथलीटों की सफलता के लिए परिवारों, कोचों और सहयोगी स्टाफ द्वारा दिए गए उत्कृष्ट समर्थन की सराहना करने का भी दिन है।"


                                                         PIC Google

कवि, राजनेता व मशहूर शायर डॉ कुमार विश्वास ने ध्यानचंद को देश का गौरव बताते हुए ट्वीट किया,'हॉकी के जादूगर' पद्म भूषण मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन पर सभी खेल प्रेमियों को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' की बधाई! सीमित साधनों में आकाश जैसा साध्य पा लेने, या इसकी कोशिश करने वाला हर खिलाड़ी देश का गौरव है! 🏀🏏🏑🏒🏸🏓🇮🇳
#NationalSportsDay2020

गौरतलब है कि मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रपति भवन में वर्चुअली आयोजित समारोह में खेल के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया जा रहा है.




Post a Comment

0 Comments