वित्त मंत्री के "दैवीय घटना" वाले बयान पर पी चिदम्बरम ने पूछा - ईश्वर के दूत के रूप में क्या वित्त मंत्री देंगी...

 

                                                         PIC Google



नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता वह देश के पूर्व वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम नेम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के "दैवीय घटना" वाले बयान को लेकर उनको आड़ें हाथों लिया. चिदंबरम ने कहा क्या वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भगवान के दूत के तौर पर जवाब देंगी क्या?

आपको बता दें कि इस बार कोरोना महामारी के चलते जीएसटी राजस्व में भारी कमी आई है. केंद्र सरकार ने राज्यों को जीएसटी मुआवजे का हिस्सा देने से साफ तौर पर मना कर दिया है और सुझाव दिया है कि राज्य आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए ऋण लेे सकते हैं.

वित्त मंत्री सीतारमण के इसी बयान को लेकर पी चिदंबरम ट्वीट किया है,यदि महामारी ईश्वर  की करतूत है, तो हम महामारी के पहले 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के दौरान अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन का वर्णन कैसे करेंगे? क्या ईश्वर के दूत के रूप में वित्त मंत्री जवाब देंगी?

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि बीते 27 अगस्त को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुई है. एक दैवीय घटना है.इससे चालू वित्तीय वर्ष के राजस्व में कमी का अनुमान है. राजस्व में  2.35 लाख करोड़ का कुल घाटा होगा ऐसी संभावना है.

Post a Comment

0 Comments