Pic Google
नई दिल्ली. कोरोना वायरस का कहर इन दिनों भारत में चरम पर है. बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 76 हज़ार 472 नए मामले सामने आए हैं. पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के आंकड़े ढाई करोड़ के पार पहुंचने के नजदीक हैं. जबकि अब तक दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित 8 लाख 36 हज़ार से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल 34,63,972 केस हैं. इनमें से 26 लाख 48 हज़ार 998 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. 62 हज़ार 550 लोगों की के संक्रमण से जान जा चुकी है. जबकि 7 लाख 52 हज़ार 424 लोगों में ये वायरस अब भी सक्रिय है.
रिकवरी रेट के लिहाज से देखें तो, अब तक 76.47 लोग रिकवर कर चुके हैं. एक्टिव केसेस का प्रतिशत 21.72 और डेथ रेट 1.81 प्रतिशत है.
देशभर में पिछले 24 घंटे में 9 लाख 28 हज़ार 761 सैंपल्स की जांच की गई. इसी के साथ देशभर में हुई कुल सैंपल्स की संख्या बढ़कर लगभग 4 करोड़ हो गई है.
यूपी में दो लाख से ज्यादा केस
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले दूर लाख से ऊपर पहुंच चुके हैं. इनमें से 1लाख 57 हज़ार 879 मरीज़ रिकवर हो चुके हैं. 3 हज़ार 294 मरीजों की मौत हो गई है. जबकि 52 हज़ार 651 अभी भी सक्रिय मामले हैं. यूपी में बीते 24 घंटे में 77 मरीजों की मौत हो गई है.
टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस की टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि. कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या को बढ़ाया जाए. इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अब हर रोज डेढ़ लाख कोरोना के टेस्ट किए जाएंगे.

0 Comments