लगातार चौथे दिन 75 हज़ार से ज्यादा नए मामले आए सामने, बीते 24 घंटे में 948 की गई जान

 

                                                              PIC Google


नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. बीते गुरुवार को 76हज़ार 826, शुक्रवार को 76हज़ार 665, शनिवार को 76 हज़ार 472 और आज यानी की रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 78 हज़ार 761 नए केस सामने आए हैं.

देश में मौजूदा समय में कोरोना के कुल मामले 35 लाख़ 32 हज़ार 734 हैं. जिनमें से 63 हज़ार 498 लोगों की अब तक जान जा चुकी है. वहीं, 27 लाख 13 हज़ार 933 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 65 हज़ार 302  अभी भी सक्रिय मामले हैं.

भारत में कोरोना वायरस को 76.61 प्रतिशत लोग मात दे चुके  हैं. 21.60 प्रतिशत अभी भी सक्रिय मामले हैं. देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की दर  1.79 प्रतिशत है.बीते मुझे 24 घंटे में 10 लाख 55 हज़ार 27 सैंपल की जांच की गई. आपको बता दें कि भारत में कोरोना सरपंच की जांच का आंकड़ा चार करोड़ की संख्या को पार कर गया है.

पिछले 24 घंटे में देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से निकल कर सामने आए हैं. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 16 हज़ार 867 केस दर्ज किए गए हैं. अब महाराष्ट्र में कुल 7 लाख 64 हज़ार 281 हो गए हैं. बीते दिन महाराष्ट्र 328 लोगों की क्रोना वायरस की वजह से मौत हो गई इसी के साथ महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 24 हज़ार 103 तक पहुंच गई है.





Post a Comment

0 Comments