PIC Google
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना संयुक्त अरब अमीरात से वापस इंडिया लौट आए हैं. उन्होंने इंडियन लौटने का कारण पारिवारिक वजहों को बताया है जिसके चलते सुरेश रैना पूरे सीजन के लिए आईपीएल से बाहर हो गए. चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वनाथन ने बताया की सीएसके की टीम सुरेश रैना और उनके परिवार के साथ है.
सीएसके के सीईओ ई विश्वनाथन ने सुरेश रैना के स्वदेश लौटने की जानकारी देते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर लिखा,सुरेश रैना निजी कारणों से भारत लौट आए हैं और आईपीएल के शेष सत्र के लिए अनुपलब्ध रहेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स इस दौरान सुरेश और उनके परिवार को पूरा समर्थन प्रदान करता है।"
गौरतलब है कि बीते 21 -22 अगस्त को आईपीएल खेलने के लिए संयुक्त अरब अमीरात रवाना हुई सीएसके की टीम के एक खिलाड़ी समेत कुल 12 सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी प्राप्त हुई है. सीएसके का क्वारंटाइन पीरियड समाप्त होने के बाद भी खिलाड़ियों को 1 तारीख तक एकांतवास में रहना होगा.
यूएई से भारत वापस लौटने वाले सुरेश रैना ने हाल ही में 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. इसके बाद 21 अगस्त को दुबई के लिए रवाना हुए थे. और मौजूदा समय में आईपीएल 2020 की गाइडलाइंस के अनुसार एकांतवास में थे. सुरेश रैना किन वजहों से यूएई से भारत लौटे हैं. फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन सीएसके के सीईओ ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि सुरेश रैना पारिवारिक वजहों से वापस इंडिया लौट रहे हैं.

0 Comments