मुकदमा वापस न लेने पर ससुराल वालों ने दी विवाहिता को जान से मारने कि धमकी,पिता ने लगाई न्याय की गुहार

 

रिपोर्टर - राज श्रीवास्तव


                                                    Pic Google


गोपालगंज. बिहार के जिला गोपालगंज से दहेज न मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने युवती से मारपीट की थी. और घर से भी निकाल दिया था. पीड़िता गोपालगंज की रहने वाली है. शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग अक्सर पीड़िता को दहेज ना मिलने की बहाने प्रताड़ित करते थे और उसे घर से भी निकाल दिया था जिसके बाद पीड़ित युवती ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रथा का मुकदमा पंजीकृत कराया था.

इसके बाद ज्योति के ससुराल वालों ने युवती को फोन कर धमकी दी कि यदि वह मुकदमा वापस नहीं लेती है तो उसे जान से मार देंगे. और लड़की के परिवार वालों को भी जान से मारने कि धमकी देते हुए अंजाम भुगतने की बात कही. पीड़िता के अनुसार उसकी व उसके देवर की जान को खतरा है.

पीड़ित के परिवार वालों के पास अलग अलग नंबरों से काल करके परेशान किया जा रहा है.जिसके बाद पीड़ित युवती के पिता ने स्थानीय थाने में धमकी मिलने का मामला दर्ज कराकर अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा व न्याय के लिए  गुहार लगाई है.

Post a Comment

0 Comments