PIC Google


नई दिल्ली. देश के भीतर बीते 24 घंटों में 75  हज़ार 760 कोरोना वायरस के नए मामले सामने आए हैं. कोरोना वायरस के मामलों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार ये संख्या अब तक एक दिन में आए मामलों में सबसे ज्यादा है. इस दौरान 1 हजार 23 कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों की मौत हो गई.

इसी के साथ देश में कोरोनावायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 60 हज़ार 472 हो गया है. नहीं कुल मामलों की संख्या 33 लाख को पार कर गई है. अब तक  25 लाख 23 हज़ार 771 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. और अभी 7 लाख 25 हज़ार 991 मरीज़ कोरोना वायरस की चपेट में हैं. कोरोना वायरस  से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 76.24 प्रतिशत, सक्रिय मामलों की दर 21.93 प्रतिशत और  कोरोना वायरस से होने मरने वालों की दर 1.83 प्रतिशत है. भारत में बीते 24 घंटों में 9लाख 24 हज़ार 998 सैंपल टेस्ट किए गए.

आज सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले दिन आए सर्वाधिक मामलों में  महाराष्ट्र में 14 हजार 888, आंध्र प्रदेश में 10 हज़ार 830, कर्नाटक में 8 हजार 580, तमिल नाडु में 5 हजार 958 और यूपी में 5 हज़ार 640  मामले के साथ शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश में बीते दिन  90 मरीजों की मौत हो गई है. इसी के साथ यूपी में क्रोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़ा 31 सौ के पार पहुंच गया है. 1लाख 48 हज़ार 562 मरीज़ अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. तो वहीं सूबे में 51हज़ार 317 एक्टिव केसेस हैं.

दुनिया में अब तक 2.41 करोड़ लोग इस महामारी की जद में आ चुके हैं. जिनमें से 8.21 लाख से अधिक की जान जा चुकी है. दुनिया में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा पीड़ित देश अमेरिका है. अमेरिका में अब तक 1लाख 80 हज़ार जानें जा चुकी हैं. और ब्राज़ील में 1 लाख 16 हज़ार से अधिक लोग कोरोनावायरस के कारण जान गवां चुके हैं.