Pic Google
लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के सांसद कौशल किशोर की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसकी जानकारी स्वयं उन्होंने एक वीडियो जारी करके दी है . जिसमें वे अपने संपर्क में आए सभी साथियों से अपील करते हुए कह रहे हैं कि, जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हो खुद को आइसोलेट कर ले और अपनी कोविड-19 की जांच भी करा लें.
आपको बता दें कि इसके पहले कौशल किशोर ने 19अगस्त को अपनी कोरोना की जांच कराई थी. जिसमें को नेगेटिव पाए गए थे. खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण महसूस होने के बाद कौशल किशोर ने द्वारा जांच कराई जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं इसके बाद वे अस्पताल में भर्ती हो गए हैं.
मोहनलालगंज सीट से दूसरी बार चुने गए हैं सांसद
मोहनलालगंज सीट के वर्तमान सांसद कौशल किशोर इस सीट से पहली बार 2014 के चुनाव में जीत कर संसद पहुंचे थे. इसके बाद 2019 में जनता ने इन्हें फिर से अपना संसद का प्रतिनिधि चुना. वर्तमान में कौशल किशोर सांसद होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं.
पिछले दिनों मस्तीपुर सड़क हादसे के शिकार मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर दिया था मदद का भरोसा
भारतीय जनता पार्टी सांसद कौशल किशोर अक्सर अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में नजर आते हैं. बीते दिनों निगोहा क्षेत्र के मस्तीपुर गांव में हुए सड़क हादसे के बाद वे पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिजनों को 50 हज़ार सरकार द्वारा और 20 हजार रुपए पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद देने का आश्वासन भी दिया था.



0 Comments