प्रशांत भूषण का माफी मांगने से इंकार, बोलें- इससे अंतरात्मा व संस्थान की होगी....

 

                                                         Pic Google

नई दिल्ली. शीर्ष न्यायालय के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने अपने खिलाफ चल रहे अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा कि मेरे बयान सद्भावना पूर्ण थे अगर वे इसके लिए माफी मांगेंगे तो माफी मांगना अंतरात्मा की अवमानना करने के बराबर है और वे जिस संस्था में अटूट विश्वास रखते हैं उसकी भी अवमानना होगी.



बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की अवमानना के मामले में वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण को दोषी ठहराया था. न्यायालय की अवमानना के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद प्रशांत भूषण ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनसे अपने बयान पर पुनर्विचार करने को कहा था. जिसके लिए प्रशांत भूषण को कोर्ट ने 24 अगस्त तक का समय दिया था.सशर्त माफी मांग लेते हैं तो वे सजा से बच जाएंगे. कोर्ट इस पर 25 अगस्त को अपना फैसला सुनाएगा. सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई के दौरान प्रशांत भूषण ने अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा कि माफी मांगना अंतरात्मा की अवमानना होगी.


प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट ने दाखिल किए गए जवाब ने कहा कि मेरे मन में सुप्रीम कोर्ट के सर्वोच्च सम्मान है. मैंने ये टिप्पणी सर्वोच्च न्यायालय या फिर चीफ जस्टिस को बदनाम करने के लिए नहीं बल्कि रचनात्मक आलोचना की पेशकश करने के लिए की थी.


आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने बीते जून माह में सुप्रीम कोर्ट को लेकर 2 ट्वीट किए थे. इस मामले में न्यायालय ने स्वता संज्ञान लेते हुए प्रशांत भूषण को न्यायालय की अवमानना का दोषी पाया था.



Post a Comment

1 Comments