PIC Google
नई दिल्ली. देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दिल्ली के सैन्य अस्पताल में 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्विटर के जरिए प्रणब मुखर्जी के निधन की जानकारी दी. प्रणव मुखर्जी बीते 10 अगस्त से आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में एडमिट थे. आज सुबह उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन की पुष्टि हुई जिसके बाद से ही से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को बीते 10 अगस्त को आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था इसके बाद उनकी कोरोना वायरस की जांच भी पॉजिटिव आई थी. इसके बाद उनके मस्तिष्क से ब्लड क्लोटिंग को हटाने के लिए सर्जरी की गई थी. मस्तिष्क की सर्जरी करने के बाद से ही उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं देखने को मिला. प्रणब मुखर्जी पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी. वो गहरे कोमा में थे.
आपको बता दें कि प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति पद संभालने से पहले विदेश मंत्री, वित्त मंत्री के रूप में देश को अपनी सेवाएं दे चुके थे.26 जनवरी 2019 को इन्हें भारत रत्न से नवाजा गया था.
प्रणब मुखर्जी के निधन की जानकारी देते हुए बेटे अभिजीत मुखर्जी ने शाम को ट्वीट कर लिखा,भारी मन के साथ, आपको सूचित करना है कि मेरे पिता श्री #PranabMukherjee का निधन हो गया है, आरआर अस्पताल के डॉक्टरों के सर्वोत्तम प्रयासों और पूरे भारत में लोगों से प्रार्थना, दुआओं और प्रार्थनाओं के बावजूद! मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं .
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि करते हुए उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की उन्होंने ट्वीट कर लिखा,पूर्व राष्ट्रपति, श्री प्रणब मुखर्जी के स्वर्गवास के बारे में सुनकर हृदय को आघात पहुंचा। उनका देहावसान एक युग की समाप्ति है। श्री प्रणब मुखर्जी के परिवार, मित्र-जनों और सभी देशवासियों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदना व्यक्त करता हूँ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया उन्होंने ट्विटर पर प्रणब मुखर्जी के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा,भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक। उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास पथ पर एक अमिट छाप छोड़ी है। एक विद्वान सम उत्कृष्टता, एक राजनेता, उन्हें राजनीतिक स्पेक्ट्रम के पार और समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहा गया।.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रणव मुखर्जी के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा,प्रणब दा का जीवन हमेशा उनकी त्रुटिहीन सेवा और हमारी मातृभूमि के लिए अमिट योगदान के लिए पोषित रहेगा। उनके निधन ने भारतीय राजनीति में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है। इस अपूरणीय क्षति पर उनके परिवार और अनुयायियों के साथ मेरी ईमानदारी से संवेदना है। शांति शांति शांति




0 Comments