PIC Google
देश के हर सामयिक मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाले मशहूर शायर, कवि कुमार विश्वास ने ट्विटर के जरिए सरकारी संस्थानों के निजीकरण करने को लेकर अपने विचार विचार व्यक्त करते हुए लिखा,हाँ, Right😍! जब सर्वशक्तिमान ईश्वर HIMSELF हमारे देश को चला रहा है, तो हम राष्ट्रीय हवाई अड्डों, राष्ट्रीय रेलवे, राष्ट्रीय बंदरगाहों, विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय राजमार्गों, अस्पतालों, बिजली कंपनियों और सभी को क्यों चलाएं?
यहां तक कि सरकार को भी हमारी सरकार नहीं चलानी चाहिए
भारत माता की जय.
कुमार विश्वास ने ये ट्वीट केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी के उस बयान को लेकर तंज़ कसा है जिसमें हरदीप पूरी ने कहा था कि सरकारों को एयरपोर्ट का नहीं करना चाहिए. जितनी जल्दी हो सके इन्हें निजी हाथों में सौंप देना चाहिए.
गौरतलब है कि बीते रविवार एक वर्चुअल मीटिंग में भाग लेते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि मैं आपको कह रहा हूं कि सरकार को एयरपोर्ट और एयरलाइंस के संचालन नहीं करना चाहिए.इसके अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि एयर इंडिया के लिए यदि कोई उचित निविदा आए तो इसका भी निजीकरण कर देना चाहिए.


0 Comments