Pic Google
कोलकाता. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है. प्रदेश सरकार ने गृह मंत्रालय के द्वारा अनलॉक 4 निर्देशों के बाद यह फैसला लिया है. हालांकि राज्य में मेट्रो सेवा को 8 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू कर दिया जाएगा.
राज्य सरकार ने 30 सितंबर तक स्कूल कॉलेज खोलने पर लगी पाबंदी की अवधि को बढ़ा दिया है. इसके साथ ही सिनेमाघर, स्विमिंग पूल, थिएटर और मनोरंजन पार्क भी पूरी तरीके से बंद रहेंगे.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले हफ्ते कैबिनेट बैठक के दौरान फैसला लिया था कि सितंबर माह में 3 दिन का पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा. इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में यह भी तय किया गया कि 20 सितंबर के बाद राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर समीक्षा की जाएगी. आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की क्रोना वायरस सलाहकार समिति ने राज्य में लॉकडाउन को जारी रखने का सुझाव भी दिया था.
गौरतलब है कि बंगाल में 7 सितंबर 11 सितम्बर और 12 सितंबर को पूरी तरीके से लॉकडाउन लागू किया जाएगा. लॉकडाउन के दौरान राज्य में ट्रेन और फ्लाइट्स पर बैन रहेगा इसके अलावा सरकारी दफ्तरों का अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों पर भी रोक रहेगी. हालांकि राज्य में कालीन सेवाएं जारी रहेंगी, दवा की दुकानें खुली रहेंगी, ई-कॉमर्स, पके भोजन, कृषि क्षेत्र व चाय बागानों को लॉकडाउन में भी गतिविधियां जारी रखने की इजाजत होगी.

0 Comments