नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार 11:00 से रेडियो कार्यक्रम के जरिए लोगों से "मन की बात" करेंगे. मोदी ने 2014 में बीजेपी गवर्नमेंट बनने के बाद से रेडियो के जरिए देशवासियों से अपने विचार साझा करते हैं. 'मन की बात कार्यक्रम' महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11:00 बजे प्रसारित होता है. इस कार्यक्रम में पीएम जिन मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं. उसके लिए वो लोगों से अपने विचार साझा करने के लिए कहते हैं.
जाहिर सी बात है कि देश में इस वक्त कोरोना महामारी गंभीरता के साथ अपने पांव पसार रही है. ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस महामारी को लेकर अपने विचार देशवासियों के समक्ष रख सकते हैं. बीते दिन 29 अगस्त को गृह मंत्रालय द्वारा अनलॉक - 4 के लिए गाइडलाइंस भी जारी की है इसको लेकर भी पीएम मोदी देश के लोगों के सामने अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं.
आपको बता दें कि अनलॉक 4 के तहत देश भर में 7 सितंबर से सशर्त मेट्रो चलाने की अनुमति गृह मंत्रालय दे दी है. परंतु सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल और स्कूल कॉलेज 30 सितंबर तक बंद रहेंगे. इसके अलावा धार्मिक आयोजनों और रैलियों के आयोजन में छूट दी गई है.इनमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 100 लोगों के साथ शामिल हुआ जा सकता है.
गौरतलब है कि पिछला 'मन की बात' का कार्यक्रम जुलाई माह की 26 तारीख को था. इसी दिन कारगिल विजय दिवस भी मनाया जाता है. बीते 'मन की बात' कार्यक्रम मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेनाओं का गुणगान करते हुए. आतंकवाद को पनाह देने वाले पड़ोसी यानी कि पाकिस्तान को निशाने पर लिया था. इसके अलावा पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप पर देश के लोगों को आगाह करते हुए कहा था कि कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है लेकिन देश में रिकवरी रेट अच्छा है. जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं लेकिन फिर भी हम सबको सावधानी बरतने की जरूरत है.

0 Comments