महाराष्ट्र में ढही इमारत के मलबे में दबे चार साल के मासूम को 19 घंटे बाद सकुशल निकाला गया


                                     PIC Google


महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बीते सोमवार करीब शाम 7:00 बजे इमारत ढहने के बाद एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई थी. इस दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी. आज दोपहर एनडीआरएफ और जिला प्रशासन ने मलबे में दबे 4 साल के एक बच्चे को को सुरक्षित निकाल लिया है. इस दौरान कर्मचारियों ने ताली जताकर खुशी 4 साल के बांगी का स्वागत किया. बांगी को तकरीबन 19 घंटे में मलबे में फंसे होने के बाद निकाला जा सका है. कर्मचारियों में चारो तरफ खुशी की लहर है. 4 साल के बच्चे बाँगी का सुरक्षित मलबे से बाहर आ जाने को लोग कुदरत का करिश्मा बता रहें हैं.



आपको बता दें कि बीते दिन शाम 7 बजे ढही पांच मंजिला इमारत में मलबे को हटाने का काम मंगलवार को भी जारी है. रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की 12 टीमें जिला प्रशासन के साथ मिलकर अभी भी जुटी हुई हैं.



मिली जानकारी के मुताबिक इमारत 7 साल पहले ही बनकर तैयार हुई थी . इतने कम समय में इमारत का ढह जाने कि वजह घटिया निर्माण को बताया जा रहा है. इसलिए बिल्डिंग के ठेकेदार, आर्किटेक्टर और अन्य लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज हो चुकी है.महाराष्ट्र सरकार के मंत्री के एकनाथ शिंदे ने बातचीत में बताया कि आरोपियों पर कड़ी कारवाई की जाएगी.




Post a Comment

0 Comments