महाराष्ट्र : इमारत ढहने की घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुख, 1 की मौत, बचाव कार्य जारी

 


                                                            Pic Google


महाराष्ट्र.  महाराष्ट्र स्थित रायगढ़ के महाड में बीते दिन की शाम को 5 मंजिला इमारत ढह गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 60 लोगों को इमारत के मलबे से निकाला जा चुका है. इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से की गई एक ट्वीट में लिखा गया,महाराष्ट्र के महाड, रायगढ़ में इमारत ढहने से दुखी।  मेरे विचार उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया।  मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।  स्थानीय अधिकारियों और एनडीआरएफ की टीम त्रासदी के स्थल पर है, सभी संभव सहायता प्रदान कर रहीं हैं.



बता दें कि 24 अगस्त की शाम को ढही इमारत में अभी काफी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. इमारत के मलबे से अब तक कुल 60 से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है.
रात को हुए इस हादसे में एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की 12 टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई हैं.


महाराष्ट्र सरकार के मंत्री के एकनाथ शिंदे के अनुसार इस हादसे के लिए पूरी तरह से बिल्डिंग कांट्रेक्टर जिम्मेदार है. कॉन्टैक्टर और आर्किटेक्टर के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है. यदि इस हादसे के पीछे सरकारी अनियमितताएं पाई गई तो दूसरों को नहीं बख्शा जाएगा. तो अधिकारियों के विरुद्ध भी कड़ा एक्शन लिया जाएगा.

Post a Comment

0 Comments