2 अक्टूबर स्पेशल: गांधी जयंती


               
  
इस बार देश  #2 अक्टूबर को  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की #150वी जयंती मनाएगा 
और इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी जी देश को खुले में शौच मुक्त भी घोषित करेंगे।
क्या?  हम और आप  इस सच्चाई को नकार सकते है की देश अब भी पूरी तरह #खुले में शौच से मुक्त नही हुआ है.

क्या हम और आप अभी कुछ दिनों पहले मध्यप्रदेश में दो #दलित बच्चों की हत्या को भुला देंगे कि जो देश की वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली और स्वच्छ भारत मिशन की हकीकत को दर्शाती है।

उन बच्चों की हत्या केवल इसलिए कि गयी कि वे खुले में शौच कर रहे थे ।# क्यों खुले में शौच कर रहे थे इस ओर किसी का भी ध्यान नही जाएगा।

आज भी गॉंव में किस प्रकार की व्यवस्था है कि# निचली जाति के  होने के कारण उन बच्चों के घर शौचालय बना नही मिला।
अगर बना होता तो आज यह स्थिति न होती!

जिन ग्राम प्रधानों के अमानवीय और भेदभावपूर्ण रवैये  के कारण ऐसी घटनाएं घटती है.

और जिनके कारण स्वच्छ भारत मिशन को भ्रष्टाचार का दीमक लगा है! 
जिन्होंने बहुत से शौचालय सिर्फ कागजों पर ही बनाये है!
उन्हें  #2 अक्टूबर को #प्रधानमंत्री और #मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा।

वो भी #राष्ट्रपिता की जयंती पर उन्हें क्या बुरा नही लगेगा क्या? बुरा क्यों ? और किसलिए. जब हमारे #माननीयों को नही लगता तो राष्ट्रपिता को क्यों लगेगा भाई थोड़ा आप भी सोचे...

Post a Comment

0 Comments