शानदार वापसी



 बॉल टेम्परिंग मामले में लगे बैन की मियाद खत्म होते ही वार्नर और स्मिथ ने आईपीएल में किये गए शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय टीम में अपनी वापसी के दावे को  सुनिश्चित किया।

हाल ही में वनडे चैंपियन बनी इंग्लैंड के ख़िलाफ़ प्रतिष्ठित एशेज़ सिरीज़ के पहले ही मैच ही में स्मिथ ने शानदार शतक जड़कर  टेस्ट क्रिकेट में अपनी वापसी का जश्न मनाया। स्मिथ 219 गेंदों पर 16 चौकों और दो छक्कों की मदद से 144 रन बनाए।

हालांकि वार्नर 2 रन और बँक्राफ्ट 8 रन बनाकर पवेलियन को लौट गए।
स्मिथ के शतक की बदौलत 284 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

आज से लगभग डेढ़ साल पहले अफ्रीका से टेस्ट सीरीज खेलते समय यानी कि मार्च 2018 में सीरीज़ के तीसरे टेस्ट के दौरान कंगारू ओपनर बँक्राफ्ट की बॉल से छेड़छाड़ करते हुए तस्वीरे कैमरे में कैद हुई थी, जिसके बाद समूचे क्रिकेट जगत में ये खबर सनसनी की तरह फैल गयी थी।

इस घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट जगत में काफी फ़जीहत भी हुई थी, जिसके बाद बँक्राफ्ट को नौ महीने के लिए  कप्तान स्मिथ और उप कप्तान वार्नर को एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया था।

निलंबन झेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए किसी बुरे सपने से कम नही होता है। काफी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ती है।
ऐसे हालात से गुज़र कर एक बार फ़िर टीम में स्थान पाना बिल्कुल नामुमकिन से लगता है लेकिन वार्नर, स्मिथ और बँक्राफ्ट ने धैर्य बनाये रखा और आज वो फिर से अपनी टीम का हिस्सा बन चुके है।
ऐसे में इन खिलाड़ियों पूरा ध्यान मौजूदा एशेज़ सिरीज़ में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाने पर है।

Post a Comment

0 Comments