वकील से मिलने की बात कहकर घर से निकला शख़्स लापता, तलाश जारी

                                         


राजधानी लखनऊ स्थित सरसवां, अर्जुनगंज का रहने वाला 45 वर्षीय राजू दिनांक 27/5 /2022 को सुबह तकरीबन 9:30 बजे वकील से मुलाकात करने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक इंतजार करने के बाद भी राजू जब अपने घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने मामले(गुमशुदगी) पूरी जानकारी थाना प्रभारी, सुशांत गोल्फ सिटी को दी है।


देर रात खोजबीन करते रहे परिजन, नहीं मिला कोई सुराग


आपको बताते चलें कि 45 साल का राजू उर्फ बबलू बिजली मैकेनिक है। सुबह घर से तकरीबन 9:30 बजे निकल जाने के बाद देर रात तक उसकी वापस ना आने पर परिजन काफी परेशान हैं। राजू के परिजनों उसके घर न लौटने पर सबसे पहले अपने परिचितों और रिश्तेदारों से उसके बारे में पता लगाया। लेकिन राजू के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर राजू की पत्नी संबंधित मामले की जानकारी थाना प्रभारी सुशांत गोल्फ सिटी को लिखित रूप से दी है।


पत्नी व बच्चे हो रहे हैं परेशान


बिजली मैकेनिक राजू उर्फ बबलू के लापता होने के बाद से उसके माता-पिता और पत्नी समेत बच्चे काफी परेशान हैं। पूछताछ के दौरान लापता शख्स की पत्नी ने बताया कि गुमशुदा होने के बाद राजू का स्विच ऑफ हो गया था। हालांकि उसके बाद रात को उसका फोन दो बार ऑन हुआ। लेकिन दोनों बार बात नहीं हुई। ऐसे में लापता शख्स के परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। दूसरी तरफ थाना प्रभारी सुशांत गोल्फ सिटी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर उचित कार्रवाई की जा रही। मामले में जैसे ही कोई जानकारी उपलब्ध होती है। उन्हें तत्काल अवगत कराया जाएगा।















Post a Comment

0 Comments