मेले से घर लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, चालक फरार, परिजनों में आक्रोश



शनिवार शाम लगभग 6:00 बजे मेला देख कर घर लौटते समय रास्ते में सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके साथ दो बच्चों सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गये। ये हादसा रिंग रोड बनाने वाली पीएनसी कंपनी के वाहन से हुआ। सड़क दुर्घटना का शिकार होकर जान गंवाने वाली रिंकी (30 वर्ष) गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पहाड़ नगर टिकरिया गांव की रहने वाली थी। 


मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दिया मदद का भरोसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ़्तार काफी तेज़ थी। महिला को पीछे से टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला जबकि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। हालांकि वाहन चालक अभी फरार है। महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन करना शुरू दिया। और घटनास्थल पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग की हालांकि घटनास्थल पर मौजूद पुलिस के आला अधिकारियों ने डीएम की व्यस्तता का हवाला देकर ग्रामीण को शांत कराया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एडीएम और एडीसीपी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है इसी के साथ उन्होंने परिजनों की मांग पर बच्चों के पालन-पोषण के लिए 5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।


महिला के परिवार में है तीन छोटे-छोटे बच्चे

ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क हादसे में जान गंवाने वाली लगभग 30 वर्षीय रिंकी के परिवार ने तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। जबकि मृतका का पति मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। पत्नी की असामयिक मृत्यु के बाद परिवार के साथ रोजी रोटी का  संकट आ गया है। ऐसे में प्रशासन को परिवार की आर्थिक मदद करने के साथ ही दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की जिम्मेदारी बनती है।

प्रशासन की उदासीन रवैया के चलते अक्सर होते रहते हैं होते हैं हादसे

आपको बता दें कि सुल्तानपुर रोड से लगभग 500 मीटर की दूरी पर हुई इस दुर्घटना के पहले भी इस रोड पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें कई लोगों की जानें भी जा चुकी है। मगर शासन प्रशासन ना तो जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई करता है और न ही दुर्घटनाएं रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाता है।

घटनास्थल पर डटे रहे ग्रामीण

रिंकी उम्र लगभग 30 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत होने की जानकारी पाकर आनन-फानन में ग्रामीणों ने दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस के उदासीन रवैया को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन से घटनास्थल पर जिलाधिकारी को बुलाने की बात कही मगर मौके पर मौजूद पुलिस के अधिकारियों ने डीएम के बिजी शेड्यूल की बात कह कर ग्रामीणों को काफी समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान घटनास्थल पर विशाल द्विवेदी एडवोकेट, राम सिंह प्रधान, सूरज प्रधान, दीप कमल द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहें। हालांकि, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 





















Post a Comment

0 Comments