हिरासत में लिए गए राहुल गांधी, एनडीटीवी की ख़बर को किया रीट्वीट

 


                    हिरासत में लिए गए राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एनडीटीवी की न हस्ताक्षर, न मुहर, ऐसे ही हो रहा अनुबंध", ख़बर को री- ट्वीट करते हुए लिखा,भारत के किसान ऐसी त्रासदी से बचने के लिए कृषि-विरोधी क़ानूनों के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे हैं। इस सत्याग्रह में हम सबको देश के अन्नदाता का साथ देना होगा।"



कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन को लगभग एक महीना होने वाला है। सरकार और किसानों के बीच कई बार वार्ता हुई लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल सका है।

राहुल गांधी ने जिस ख़बर को री - ट्वीट किया है उसे एनडीटीवी ने 23 दिसंबर को प्रकाशित किया था जिसे उनके रिपोर्टर ने अनुराग द्वारी एमपी में ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए सबके सामने लाए हैं. इस रिपोर्ट ने सरकार के प्रचार तंत्र को आइना दिखाते हुए किसानों का दुख दर्द सबके सामने ला दिया है.

राहुल गांधी हिरासत में

उधर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति को  मेमोरंडम देने जा रहे राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेताओ को हिरासत में ले लिया गया है. कांग्रेस पार्टी के मुताबिक इस मेमोरंडम में 2 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर है.

Post a Comment

0 Comments