Instagram

इंडियन क्रिकेटर युजेवेंद्र चहल और मशहूर कोरियॉग्राफर धनश्री वर्मा 23 दिसंबर को सात फेरे लेकर एक दूजे के हो गए हैं. चहल ने अपनी शादी की फोटो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की हैं. जिनपर उनके फैंस खूब कॉमेंट कर रहें हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर पर रोहित शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते मजाकिया लहजे में लिखा, आप दोनों शुभकामनाएं भाई, उन्होंने आगे लिखा, अपनी गुगली विरोधियों के लिए रखना न कि धनश्री के लिए.

वहीं चहल के अन्य साथी क्रिकेटर भी चहल को बधाई देने में बिल्कुल नहीं चुके ईशान किशन ने लिखा, आय, हाय मुबारक हो मेरी जान। हार्दिक पंड्या ने चहल धनश्री की फोटो पर कमेंट करके दोनों को शादी की शुभकामनाएं दी। पंड्या ने लिखा,क्या बात है, बधाई हो।

गौरतलब है कि चहल ने सितम्बर में दुबई में आयोजित हुए आईपीएल खेलने जाने से पहले धनश्री से सगाई की थी. इसके बाद आईपीएल के बीच में धनश्री भी चहल को सपोर्ट करने दुबई पहुंची थी.

गौरतलब है कि चहल और धनश्री की शादी हरियाणा के गुरुग्राम में एक रिजॉर्ट में 23 दिसंबर को हुई थी. चहल ने हो फोटो शेयर की है उसमे चहल  शेरवानी पहने तो धनश्री ने लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नज़र आ रहे थे.