पूर्व विधान परिषद सदस्य रहे कांग्रेस नेता नसीब पठान का निधन, राहुल ने गांधी दी श्रद्धांजलि

 




उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता रहे नसीब पठान का निधन हो गया है. नसीब पठान यूपी विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं. वो पिछले कई दिनों से कोरोनावायरस के चलते अस्पताल में थे.

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर नसीब पठान का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा,उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के नेता पूर्व विधान परिषद सदस्य और CLP अध्यक्ष नसीब पठान साहब का कोरोना से निधन हो गया। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएँ।

जाते-जाते नसीब साहब ने एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश दिया है। इसे आपके साथ साझा करते हुए उन्हें दिल से श्रद्धांजलि।


नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो :

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1312944831405060098?s=09

जो वीडियो राहुल गांधी ने पोस्ट किया है. नसीब पठान ने राहुल गांधी के हाथरस जाने की घटना का जिक्र करते हुए उस वीडियो कहा है कि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश की पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को को रोका वो निंदनीय है. पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बहुत अत्या चार किए. 

उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि उन्हें इस घंटा के बाद काफी क्रोध आ रहा है.  नसीब पठान ने बताया कि वो 30 सितम्बर से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में कोरोनावायरस का इलाज करा रहें हैं. नसीब पठान ने हाथरस की घटना के बाद वहां मीडिया को जाने की अनुमति न मिलने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने योगी सरकार पर भी तानाशाही रवैया अपनाने कि बात कही थी.

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यूपी के बिजनौर जनपद के रहने वाले थे. बीते 30 सितम्बर को कोरोनावायरस से पीड़ित होने के बाद से वो हरियाणा स्थित मेदांता हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रहे थे. जहां उनका निधन हो गया है.


Post a Comment

0 Comments